Menu
blogid : 1060 postid : 125

यहाँ सब बिकता है!!!

मेरा मन !
मेरा मन !
  • 31 Posts
  • 94 Comments

वोटर बिकता पव्वे पर नेता ढौव्वे पर बिकता है!
क्या क्या यहाँ खरीदो के सबकुछ पैसे पर मिलता है!!
यहाँ विधायक बिकता है यहाँ सांसद बिकता है!
चंद रुपयों के खातिर मंत्री सब भी बिकता है!!
नही कोई इमान यहाँ पैसा ही पहचान यहाँ!
पैसों के खातिर आदमी आदमी को खाता है!!
भगवान यहाँ बिकता है इन्सान यहाँ बिकता है!
चंद पैसो के खातिर धर्म और इमान यहाँ बिकता है!!
माँ की ममता बिकती है बाप का साया बिकता है!
क्या क्या यहाँ खरीदो के सब पैसे में मिलता है!!
हम आवाज लगाते है दुसरो को जागते है!
स्वार्थ नजर आता है तो खुद जाकर सो जाते हैं !!
कैसे आएगा परिवर्तन कैसे बदलेगा ये सिस्टम!
जब तक जाती धर्म के नाम पर वोटर बिकता है!!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh